करणी सेना ने बिलासपुर में किया सदस्यता अभियान का आगाज़
करणी सेना द्वारा चलाए गए "चलो गांव की ओर सदस्यता अभियान" के तहत अब करणी सेना ने जिला बिलासपुर में सदस्यता अभियान का आगाज़ कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष पीयूष चंदेल ने बताया कि करणी सेना ने घुमारवीं विधानसभा की भगेड पंचायत और बिलासपुर विधानसभा की बामटा पंचायत में सदस्यता अभियान की बैठक की। बैठक में गांव के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और करणी सेना के उद्देश्य को जान कर करणी सेना की सदस्यता ग्रहण की।
पीयूष चंदेल ने बताया कि बैठकों के माध्यम से तकरीबन सैकड़ों लोगों ने बिलासपुर में करणी सेना की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता अभियान आने वाले एक साल तक पूरे हिमाचल प्रदेश में चलाया जाएगा और उसी के उपरांत करणी सेना हिमाचल प्रदेश में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य हासिल करेगी। पीयूष ने बताया कि लोगों में करणी सेना से जुड़ने के लिए खासा दिलचस्पी दिख रही है और दिन प्रतिदिन सैकड़ों हजारों लोग करणी सेना के साथ जुड़ रहे हैं। आगे बताया कि हिमाचल में करणी सेना को लोग स्वीकार रहे हैं और इस मंच के माध्यम से सामाज हित और राष्ट्रहित के मुद्दों को करणी सेना के कार्यकर्ता आने वाले समय में बढ़-चढ़कर उठाएगी।
बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री शशि शर्मा, विशेष आमंत्रित सदस्य भीम सिंह चंदेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश भबोरिया, युवा शक्ति जिला बिलासपुर के अध्यक्ष बॉबी चंदेल, घुमारवीं के युवा शक्ति अध्यक्ष शुभम मैदान, महिला शक्ति अध्यक्ष सीमा चंदेल, प्रदेश महामंत्री महिला शक्ति ममता भल्ला, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, वीना शुक्ला, सुलोचना आदि उपस्थित रहे।
