हि.प्र भूतपूर्व सैनिक कल्याण एवं विकास समिति ने उपायुक्त बिलासपुर को किया सम्मानित
हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण एवं विकास समिति अध्यक्ष कैप्टन बालक राम शर्मा रिटायर्ड ने कोरोना से बचाव करने तथा जिलावासियों को सुरक्षित रखने में अहम रोल अदा करने वाले उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल को सम्मानित किया। समिति की तरह से किए गए सम्मान में कैप्टन बालक राम शर्मा ने बताया कि कोविड-19 महामारी में बिलासपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा अपने ड्यूटी का फर्ज निभाते हुए ऐसे संकट के समय लोगों को बचाने में किए उत्कृष्ट कार्यों को अंजाम दिया है जिसका अन्य जिलों में भी अनुसरण हुआ। आपस में बेहतरीन तालमेल और स्वच्छ अनुशासन और पुरा सहयोग करने के लिए भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति और स्वतंत्रता सेनानियों की तरफ से कैप्टन बालक राम शर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। इससे पूर्व समिति द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया जा चुका है।
शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व समिति की ओर से एसी टू डीसी सिद्धार्थ आचार्य, एडीएम विनय धीमान, एसडीएम रामेश्वर दास व एसपी दिवाकर शर्मा को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने बतााया कि कोविड-19 के दौर में पूरा विश्व इस महामारी का दंश झेल रहा है जिसके चलते हमारा भारत देश भी इस चपेट में आ चुका है और यह महामारी हिमाचल में भी पहुंच गई है, परन्तु लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए प्रशासन को काफी कठिनाई और मशक्कत करनी पड़ी है। समय-समय पर अधिकारियों कर्मचारीयों द्वारा अपना मार्ग दर्शन करते रहे अपना पूरा सहयोग देते रहे जिससे लोगो को जागरूक करते रहे, अपना पूरा समय और सहयोग दिया। सबसे कम आंकड़े बिलासपुर के लोगों के रहे हैं जिससे सभी प्रशासन व बिलासपुर वासियों सहित सभी बधाई का पात्र है।
बालक राम शर्मा ने कहा कि इस महामारी में लोगों को लाकडाऊन में घर में रहना पड़ा काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फिर भी जिला के उपायुक्त राजेश्वर गोयल परिपक्व अनुभव, मैच्योरिटी लेबल से ऊपर अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।
