जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में पहुंची भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष
भाजपा महिला मोर्चा जिला सोलन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पौधा रोपण कार्यक्रम शिव गुफा कुनिहार के साथ वन क्षेत्र दबसीर में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने शिरकत की।कुनिहार पहुंचने पर मुख्य अतिथि का स्वागत जिला अध्यक्ष शकुंतला शर्मा व सदस्यों द्वारा किया गया। इस दौरान दबसिर वन क्षेत्र में मुख्यातिथि ने पीपल का पौधा रोपकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी उपस्थित महिलाओं ने पौधा रोपण किया। मुख्यातिथि ने भाजपा महिला मोर्चा के स्लोगन पांच सखियां एक पौधा कार्यक्रम के तहत लगाए गए पौधों की देखरेख करने का संकल्प मौजूद सभी महिलाओं से किया। 30 जुलाई तक चलने वाले वन महोत्सव कार्यक्रम को प्रदेश भर में सफल बनाया जाएगा व पांच सखियां एक पौधा स्लोगन के तहत लगाए गए सभी पौधों को कामयाब किया जायेगा।
इस दौरान शिव गुफा परिसर में पहुंच कर सभी महिलाओं को वन महोत्सव कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया।इस दौरान प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री वंदना गुलेरिया, जिला सोलन अध्यक्षा शकुंतला शर्मा, जिला महामंत्री उर्मिल शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्या कौशल्या कंवर, प्रतिभा कंवर, आशा परिहार, किरण कौंडल, अर्की भाजपा मंडल अध्यक्ष मीना, कंचन माला, सुनीता ठाकुर सहित अन्य महिला पदाधिकारी सदस्यता मौजूद रही।
इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रत्तन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद शर्मा, मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र उपाध्याय, जिला सचिव सुरेश जोशी, प्रेम चोपड़ा, ओमप्रकाश, राजीव शर्मा, हँसराज ठाकुर, राम रतन तनवर सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
