नालागढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष के चुनाव में नीलम खुल्लर ने किया कब्जा
नालागढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस समर्थित नीलम खुल्लर ने कब्जा कर लिया है। निर्वाचन अधिकारी एग्जाम की देखरेख में करवाए गए चुनाव में 5 पार्षद मौजूद हुए जिसमें सर्वसम्मति से नीलम खुल्लर को दूसरी बार उपाध्यक्ष चुना गया।
पार्षद मनोज वर्मा ने नीलम खुल्लर का नाम आगे रखा जिसका नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ने समर्थन किया। इस मौके पर तहसीलदार नालागढ़ ऋषभ शर्मा भी मौजूद रहे।
विधायक लखविंदर राणा ने कहा कि नीलम खुल्लर के उपाध्यक्ष बनने से नालागढ़ में कांग्रेस और मजबूत हुई है।
एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने बताया की उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए आज का दिन तय किया गया था जिसमें 5 पार्षद ही मौजूद हुए बैठक में चार पार्षद अनुपस्थित रहे नीलम खुल्लर को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया।
