आनलाइन पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियां में भी भाग ले रहे स्कूली छात्र
लाॅकडाउन क कारण स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई जहां आनलाइन हो रही है वहीं अन्य सहयोगी गतिविधियां जारी रहे इसके लिए बच्चे और शिक्षक दिनरात प्रयासरत हैं। राजकीय वरिश्ठ माध्यमिक पाठषाला कंदरौर के एनसीसी अधिकारी विशाल शर्मा ने बताया कि बच्चों को एनसीसी की गतिविधियों से भी जोड़ कर रखा जा रहा है। इसी कड़ी के तहत बच्चों द्वारा अपने घरों के आसपास की भूमि पर पौधारोपण करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश एनसीसी ग्रुप हेड क्वार्टर शिमला के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राजीव ठाकुर के दिशा निर्देशों और प्रथम हिमाचल प्रदेश नौसेना एनसीसी इकाई बिलासपुर के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर पंकज मनकोटिया के नेतृत्व में प्रदेश में एनसीसी कैडेट अपने अपने घरों में रहकर पौधा रोपण कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। इस कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर के एनसीसी कैडेटों द्वारा भी अपने घर में आस.पड़ोस पौधारोपण किया गया और लोगों को इसके बारे में जागरूक किया गया लोगों को पर्यावरण संरक्षण पर समझाया गया अधिक से अधिक पौधे लगाने का कैडेटों द्वारा अपने आस.पड़ोस प्रचार किया गया।
गौर हो कि कोविड-19 के दौरान एनसीसी अपनी गतिविधियां ऑनलाइन चला रही है जिससे घर पर रहकर ही एनसीसी कैडेट सारा काम कर रहे हैं। सोमवार को कंदरौर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी कैडेटों ने इस में बढ़ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और जो भी पौधे उन्हें प्राप्त हुए, उनको अपने आस पड़ोस रोपित किया।
एनसीसी अधिकारी विशाल शर्मा में बताया एनसीसी इस पखवाड़े में जगह जगह पर्यावरण को बचाने के लिए पौधारोपण अभियान चला रही है। इसमें बच्चों को पाठशाला में न बुला कर अपने घरों में और आस.पड़ोस पौधारोपण करना है। अगले 10 दिन तक यह कार्यक्रम एनसीसी के कैडेट चलाएंगे और अपने आसपड़ोस लोगों को इसके बारे में जागरूक
करेंगे।
