ग्रामीणों ने की अम्बुजा प्रबंधन से अपील, जल्द शुरू की जाए बसों की आवाजाही
दाड़लाघाट में स्थापित 2 बड़े सीमेंट उद्योग में लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य किए जा रहे है लेकिन स्थानीय लोगों को इन सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में हेतराम ठाकुर, प्रेम केशव, हेतु, संतराम, परसराम, किरपा राम, प्रेम लाल, यशु, जगन्नाथ शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि अम्बुजा कंपनी द्वारा लोगों की सुविधा के लिए दाड़ला चौक से कंपनी परिसर, गांव रौडी, सुल्ली, पछियुर, बागा, कुन, सरडमरास सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों को इस बस से सुविधा थी लेकिन कोविड-19 के चलते सरकार के निर्देशानुसार बसों की आवाजाही बन्द कर दी गई। अब कुछ समय पहले ही सरकार ने बसों की आवाजाही शुरू कर दी और 100 प्रतिशत सवारी भी शुरू कर दी है, परन्तु अम्बुजा कंपनी प्रबंधन अभी तक लोगों को हो रही असुविधा पर कोई हल निकालने के लिए आगे नही आ रही है।
वही कोविड-19 के दौरान लोगों को अपने गांव के लिए पैदल ही आना जाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अब तो सरकार ने भी 100 प्रतिशत सवारी लेने के लिए अपने आदेश दे दिए है, पर अम्बुजा प्रबंधन पर इसका कोई असर देखने को नही मिल रहा। पहले बसों की आवाजाही से लोगों को दाड़ला चौक से धार क्षेत्र के विभिन्न गांवों को जाने के लिए इन बस का प्रयोग करते थे पर आज तक अम्बुजा प्रबंधन ने बसों की आवाजाही शुरू नही की है।
लोगों ने कहा है कि इस बस से गांव के लोगों को सुविधा रहती है कि दिन में समयानुसार ओर बस की समयसारिणी अनुसार इन बसों में आवाजाही कर आने जाने में आसानी रहती है। लोगों ने अम्बुजा प्रबंधन के अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द इन बसों की आवाजाही को शुरू करके लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिल सके।
