समाजसेवी पुनीत शर्मा ने नालागढ़ अस्पताल में कोरोना टेस्ट करने वाले स्टाफ को पीपीई किटें की भेंट
बाल विद्या निकेतन स्कूल के निदेशक एवं समाजसेवी पुनीत शर्मा ने नालागढ़ अस्पताल में कोरोना टेस्ट लेने वाले चिकित्सकों व स्टाफ के लोगों को 20 पीपीई किटें प्रदान की है।
बीबीएन स्कूल के निदेशक एवं समाजसेवी पुनीत शर्मा ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कर्मयोद्धा अपने कार्य में पूरी तन्मयता से जुटे हुए है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ सभी विभाग पूरी मुस्तैदी व तन्मयता से जुटे हुए है, और सभी विभाग इस जंग में लड़ाई लड़ रहे है, ताकि समाज के लोगों की मदद की जा सके और कोरोना जैसी लड़ाई से लड़ा जा सके। ऐसे में कोरोना योद्धाओं को सहयोग करने में उनसे जो यथासंभव सहयोग हो सका है वो उन्होंने पीपीई किट प्रदान कर किया है और भविष्य में भी आवश्यकता व यथासंभव सहयोग उनकी ओर से जारी रहेगा।
नालागढ़ अस्पताल के स्पेशल बीएमओ एवं ईएनटी विशेषज्ञ डा. अजय पाठक ने कहा कि कोरोना योद्धा पूरी तरह से लोगों की सेवा में जुटे हुए है और पीपीई किटें मिलने से निश्चित तौर पर उनका मनोबल ऊंचा होगा। उन्होंने कहा यह मुहीम इतनी बड़ी है कि समाज की सहभागिता के बिना चल नहीं सकती।
