राष्ट्रीय मजदूर महासंघ ने मजदूरों के हित में उठाई आवाज़, सरकार से की विभिन्न मांगे
राष्ट्रीय मजदूर महासंघ की बैठक में लॉकडाउन की आड़ में मजदूरों के साथ हो रही नाइंसाफी पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के उपाध्यक्ष कुलदीप चौधरी ने की।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की आड़ में बहुत से उद्योग सालों से कार्य कर रके मजूदरों की छटनी करने में लगे हुए हैं। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा। इसके साथ-साथ कोविड-19 के लिए बनाए गए सुरक्षा मानकों को भी दरकिनार किया जा रहा है।
महासंघ ने सरकार से मांग की है कि उद्योगों को सुचारू तौर पर चलाया जाए, जिससे कि रोजगार के नए मौके सृजित हो सकें। छटनी किए जा रहे मजदूरों को दोबारा नौकरी पर रखा जाए। इसके अलावा वेतन अदायगी भी सुनिश्चित समय में की जाए। लॉकडाउन की अवधि के दौरान रोका गया वेतन भी सभी मजूदरों को मुहैया करवाया जाए।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण शर्मा व मुख्य सलाहकार एनके शर्मा भी उपस्थित रहे।
