नालागढ़ में याद की गई देश के स्वस्थ्य कर्मियों की सेवाएं
कोरोना के महामारी के दौरान देश भर में जिन चिकित्सकों की एवं स्वास्थ्य कर्मियों की मृत्यु हुई उन्हें मंगलवार को सीएचसी नालागढ़ के चिकित्सकों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने इस अवसर पर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी एवं प्रार्थना की ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके।
डॉ अजय पाठक ने बताया की कोविड के दौरान अपनी जान कुर्बान करने वाले स्वस्थ्य कर्मियों को श्रद्धांजलि देने की पहल आज हमने सीएससी नालागढ़ से की है और हमारा यह कदम इसलिए भी है ताकि जो भी कर्मचारी एवं चिकित्सक कोविड के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं उनका मनोबल ऊंचा बना रहे। जब एक चिकित्सक अपनी ओपीडी में जाता है, आईसीयू में जाता है या कोर्ट में जाता है या सैंपल लेने जाता है तो उसके मन में यह भावना अवश्य होती है कि हो सकता है कहीं उसे यह बीमारी न हो जाए लेकिन फिर भी वह अपने तन मन से समर्पित होकर अपना कर्तव्य निभाता है। अभी तक भारतवर्ष में सबसे ज्यादा चिकित्सक अपनी जान इस बीमारी से गवां चुके हैं। जब यह बीमारी चिकित्सक को होती है तो मृत्यु दर एकदम ज्यादा बढ़ जाती है।
इस अवसर पर डॉ आनंद डॉक्टर गगन, डॉ रुपेश, डॉ दीक्षित, डॉ ऋतु डॉक्टर अतुल भारद्वाज, डॉक्टर संयोग मल्होत्रा आदि उपस्थित रहे।
