विधायक सुभाष ठाकुर ने ग्राम पंचायत तलवाडा के विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण
सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुभाष ठाकुर ने ग्राम पंचायत तलवाडा का दौरा किया तथा विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर विधायक सुभाष ठाकुर ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजना तलवाडा छाडल का प्रांकलन मंजूर हुआ है जिसकी लागत 6 लाख 44 हजार 500 रुपये है तथा इस स्कीम के तहत जिन घरों में नल नहीं है उन्हें सरकार की आरे से नल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गांव तलवाडा के लिए उठाऊ सिंचाई योजना तलवाडा को (एचपीशिवा) प्रोजेकट के तहत इस योजना का सुधार किया जाएगा जिसके लिए 74.94 लाख के टैण्डर जल्द ही लगाए जा रहे है। पंचायत तलवाडा में नई पेयजल की पाईप लाईनें विछाई गई है जिन्हे पेयजल भण्डारण टैंक से जोड़ने पर पानी की समस्या का हल हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि गांव मलोह में पेयजल भण्डारण टैंक का निर्माण किया गया है जिसकी क्षमता लगभग 24 हजार लीटर है और इस पर 2 लाख 56 हजार 564 रुपये खर्च किए गए है। उन्होंने बताया कि 11 किलोमीटर लम्बी वाडा दा घाट-कुठेडा-तलवाडा सम्पर्क सड़क का उन्नयन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करने के लिए 11.75 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे जिसका टैंडर हो चुका है। उन्होंने बताया कि कोटला में सीर खडड पर शीघ्र ही फुट ब्रिज का निर्माण किया जाएगा जिससे लोगों को आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडें। उन्होंने बताया कि वाडा दा धार-कुठेडा वाया भपराल तलावाडा सड़क पर ब्लैक स्पोटों के सुधार पर 6 लाख 38 हजार 584 रुपये खर्च किए गए। उन्होंने बताया कि पंचायत तलवाडा में विभिन्न विकास कार्यों पर 14वें वित्त आयोग के तहत 39 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे जिनमें से की 33 लाख रुपये की राशि विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च की गई है।
इस अवसर पर प्रधान तलवाडा पंचायत विमला, बीडीसी मैहरी काथला उर्मिला शर्मा, पूर्व बीडीसी निर्मला, जिला परिषद भारत भूषण, उप प्रधान कुठेड़ा राकेश, उप प्रधान मैहरी काथला देश राज, पूर्व जिला परिषद अन्जना शर्मा, बीडीसी कुठेडा निशु शर्मा, सचिव भारतीय जनता युवा मोर्चा सोनु ठाकुर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण वी.एन. पराशर, एसडीओ लोक निर्माण विभाग चुनी लाल शर्मा, जे.ई लोक निर्माण विभाग अखिलेश, जे.ई. विद्युत विनोद, जे.ई ब्लोक चडडा उपस्थित थे।
