प्रदेश सरकार द्वारा बस किराया वृद्धि को लेकर कांग्रेस पार्टी उग्र
प्रदेश सरकार के बस किराया वृद्धि को लेकर कांग्रेस पार्टी उग्र हो गई है। अर्की विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में रहे कांग्रेस के प्रत्याशी व प्रदेश कांग्रेस समीति के महासचिव संजय अवस्थी ने प्रदेश सरकार द्धारा बस किराए मेें की गई पच्चीस प्रतिशत वृद्धि का विरोध किया है। उनका कहना है कि एक तो कोरोना महामारी के कारण किए गए लाॅकडाउन के दौरान वैसे ही लोगों पर आर्थिक मार पड़ी है तथा उपर से सरकार द्धारा बस किराए में की गई वृद्धि से प्रदेश की जनता पर और अधिक बोझ पड़ा है।
अवस्थी ने कहा कि सरकार का यह कहना कि डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण बस किराए में वृद्धि करना आवश्यक हो गया था तर्कसंगत नहीं है। उन्होने कहा कि यदि ऐसा था तो सरकार पैटृोलियम पदार्थाें पर लगाए गए टैक्स व सैस में छूट देकर प्रदेश की जनता को राहत दे सकती थी।परंतु ऐसा न करना सरकार की नीयत पर प्रश्न चिन्ह लगाता है। संजय अवस्थी के अनुसार केंद्र सरकार द्धारा भी पैटृोल व डीजल के दाम बढ़ाना सरासर गलत है जबकि अंतराष्टृीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में भारी कमी आई है। उन्होने कहा कि प्रदेश कांग्रेस बस किराए मेें की गई वृद्धि का विरोध करती है तथा सरकार से अपने इस निर्णय को जनहित में वापिस लेने का आहवान करती है।
