बेरोज़गारों के लिए यूको आरसेटी लाया स्वरोजगार प्राप्त करने का मौका
बेरोजगार युवक व युवतियां जो 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष की आयु के हैं उनके लिए यूको आरसेटी स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। यूको आरसेटी के निदेशक रोहित कश्यप ने बताया कि यूको आरसेटी भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय व यूको बैंक के संयुक्त प्रयास से चलाया जा रहा है ताकि ग्रामीण युवक युवतियां अपनी रूचि के अनुसार निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रमों में आचार, पापइ बनाना, जूट उत्पाद बनाना, महिला टेलर, ब्यूटी पार्लर, फ़ास्ट फ़ूड बनाना, डेरी फार्मिंग, मशरूम उत्पादन तथा इनके साथ साथ 64 अन्य प्रकार के प्रशिक्षण भी उपलब्ध करवाता है। प्रशिक्षण के दौरान भोजन व डोर से आने वाले जरूरतमंद प्रशिक्षुओं को बस किराया भी प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षण के उपरांत प्रमाण पत्र भी दिया जाता है जिसके आधार पर वे अपना स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंक में ऋण के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यूको आरसेटी के दूरभाष संख्या 01792-220936 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
