बस किराए में बढ़ोतरी युवा कांग्रेस नहीं करेगी सहन : आशीष ठाकुर
प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष ठाकुर की अगुवाई में युवा कांग्रेस के कार्यकर्तायों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जिलाधीश कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर आशीष ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार आए दिन जनविरोधी फैसले जनता पर थोपने से गुरेज नही कर रही है, तथा कहा कि जब पूरा विश्व कोरोना वैश्विक महामारी से जूझ रहा है ऐसे समय मे केंद्र व प्रदेश सरकार को चाहिए था कि आम जनमानस को राहत दी जाए पर ये सरकार उसके विपरीत फैसले ले रही है जिससे आम जनमानस का जीना दुश्वार हो गया है।
आशीष ठाकुर ने कहा कि पिछले कैबिनेट की बैठक में हिमाचल प्रदेश सरकार ने जो 25 प्रतिशत बसों के किराए में बढ़ोतरी की है उसका युवा कांग्रेस पूर्ण रूप से विरोध करती है। उन्होंने कहा कि जय राम सरकार हिमाचल प्रदेश में पहली सरकार उभरकर सामने आई है जिसने अपने 2 वर्ष ओर 7 महीने के कार्यकाल में बसों के किराए में 50 प्रतिशत से ज्यादा बढोतरी की है। युवा नेता ने कहा की अगर सरकार बस ऑपरेटरों को राहत देने की सोच रही थी तो क्यों नही सरकार ने डीज़ल के ऊपर से टैक्स दर कम कर दी, भारत पुरे विश्व मे इकलौता देश है जंहा सबसे ज्यादा यानी कि 69% टैक्स तेल के ऊपर आम जनता से वसूला जा रहा है जिसने आम जनता की कमर तोड़ दी है। भारत सरकार 20 रुपये प्रति लीटर की दर से कच्चा तेल आयात कर रही है और 80 रुपये के हिसाब से आम लोगो को मुहिया करवा रही है। आशीष ठाकुर ने कहा कि सरकार को चाहिए था कि ऑपरेटरों के रोड टैक्स में वो कटौती करते ताकि आम जनता को आर्थिक बोझ न झेलना पड़ता, धरना प्रदर्शन के बाद।
आशीष ठाकुर के नेतृत्व में युवाओं ने एडीएम बिलासपुर विनय धीमान से मुलाकात की ओर उनके माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मांग की है कि वो खुद इस मसले में हस्तक्षेप करें और प्रदेश सरकार को निर्देश जारी करें कि जल्द से जल्द बसों के किराए की वृद्धि के निर्णय को तुरन्त प्रभाव से निरस्त किया जाए ताकि आम जनमानस को राहत मिल सके। इस मौके प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस पवन ठाकुर, लोकसभा सचिव वीरेंद्र सन्धु, सदर युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौरव शर्मा, सर्वेश उपमन्यु, जतिन ठाकुर, अरुण ठाकुर, विवेक चन्देल, वसीम मूसा, कमल किशोर, साहिल, दिनेश, आशीष, सुनील ठाकुर, थुमन ठाकुर, ऋषव, राहुल ठाकुर, मनीष, शिवांक, विक्रम व अन्य युवा उपस्थित रहे।
