जल शक्ति विभाग अर्की ने लोगों को किया जागरूक
लोगों को समय पर साफ व स्वच्छ पानी मिले इसके लिए जल शक्ति विभाग अर्की की अधिशाषी अभियंता कंचन शर्मा विभिन्न पेयजल योजनाओं का निरीक्षण कर रही है। इसी कड़ी में उन्होंने जल शक्ति विभाग के दाड़लाघाट उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सतलुज कोल डैम से सटे गांव हवानी कोल बहाव पेयजल योजना का निरीक्षण किया।
यह पेयजल योजना कोल बांध परियोजना व अल्ट्राटैक सीमेंट कम्पनी से प्रभावित लोगों के लिए कोल गांव के अंदर बनाई गई है। कंचन शर्मा ने जानकरी देते हुए कहा कि उन्होंने निरीक्षण के दौरान पानी से सम्बंधित चली आ रही लोगों की समस्याओं को सुना। वही उन्होंने गांव वालों से उनकी पेयजल योजनाओं के सुधार के लिए अल्ट्राटैक सीमेंट कंपनी से बात करने का भी आश्वासन दिया है।
कंचन शर्मा ने कहा कि इस मौके पर उन्होंने ग्रामीण लोगों को प्राकृतिक जल स्त्रोतों के सही रख रखाव व कोरोना बीमारी से बचने को लेकर सावधानियां बरतने की हिदायत दी है। इसके अलावा फील्ड स्टाफ को जल स्त्रोतों के सही रखरखाव के साथ मास्क का प्रयोग करने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने आग्रह किया। इस मौके पर सहायक अभियंता दाड़लाघाट महेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता कंधर ओम प्रकाश, माँगल पंचायत के प्रधान दीपचन्द, बीडीसी सदस्य सुरेश कुमार व फील्ड स्टाफ मौजूद रहा।
