कोरोना वॉरियर्स को राखी बांधेगी भाजपा महिला मोर्चा
भाई बहन के पवित्र बंधन रक्षा बंधन पर भाजपा महिला मोर्चा ने फैसला लिया है कि इस बार रक्षा बंधन पर जोकि इस बार 3 अगस्त को आ रहा है पर भाजपा महिला मोर्चा की सभी बहनें कोरोना महामारी के चलते इस बार जवानों को राखी बांधने नहीं जाएंगी यह फैसला कोरोना महामारी के चलते लिया है ताकि जवानों को किसी भी प्रकार का कोई रिस्क न हो।
भाजपा महिला मोर्चा बिलासपुर जिला महासचिव अंजना चंदेल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस बार कोरोना वॉरियर्स को राखी बांधने का कार्यक्रम हर मंडल में करेंगे। जिसके तहत सफाई कर्मचारी, पुलिस के लोग, डॉक्टर्स आदि को राखी बाँध कर रक्षा बंधन को मनाएंगे।
इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के किसी भी नियम को तोड़ा नही जायेगा और सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन किया जायेगा। इस दौरान सभी मास्क पहन कर ही इस कार्यक्रम को मनाएंगे। इसके अलावा महिला मोर्चा की कोई भी सदस्य बाजार से राखी खरीद कर नही लायेंगी सभी सदस्य घर पर ही राखी का निर्माण करेंगे और स्वयं निर्मित राखी बना मुफ्त में वितरण करेंगी। इस कार्य के लिए एक दिन सभी मंडल किसी जगह पर जाकर स्वयं कार्यकर्ता द्वारा बनाई राखियों को बांटेंगी।
उन्होंने बताया कि इस सारे कार्यक्रम के लिए महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा डढवाल को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है जिसके तहत सभी जिला प्रभारी उन्हें रिपोर्ट करेंगे।
