वाहन चालक सड़क सुरक्षा नियमों का करें पालन : राजेश्वर गोयल
जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन उपायुक्त राजेश्वर गोयल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में सड़क सुरक्षा तथा सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने सम्बन्धी चर्चा की गई। बैठक के दौरान राजेश्वर गोयल ने बताया कि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि यात्री बाहनों में क्षमता से अधिक यात्री न हो इसके लिए निरन्तर निरीक्षण किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना सम्भावित सड़कों को चिन्हित करके उन स्थानों पर साईन बोर्ड लगाए गए है ताकि वाहन चालक सावधानी से गाड़ी चलाए। उन्होंने बताया कि जिला में सड़क किनारे गाड़ियों की पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित किए जा रहे है ताकि लोगों को अपनी गाड़ियों को पार्क करने की सुविधा मिल सके। उन्होंने वाहन चालकों से आहवान किया कि सड़क पर सावधानी पूर्वक वाहन चलाए तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें ताकि सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विद्या देवी सहित एस.डी.एम. सदर रामेश्वर दास तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
