भारतीय मजदूर संघ ने मनाया अपना 66 वां स्थापना दिवस
भारतीय मजदूर संघ ने अपना 66 वां स्थापना दिवस बी.बी.एन.डी.ए. कार्यालय झाड़माजरी के पार्क में धूमधाम से मनाया। इस मौके पर संघ के पदाधिकारयिों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान शुरू करने का संकल्प लिया तथा प्लास्टिक का प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने का बात कही। इस मौके पर संघ प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने ने कामगारों को कपड़े के बने थैले व पौधे भी वितरित किये। समारोह में संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मेला राम चंदेल व प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि करोना के चलते कुछ कंपनियों ने अपना कार्य बंद कर दिया था। अब अधिकांश कंपनियां खुल गई है लेकिन इन कंपनियों में पुराने कामगारों को नहीं रखा जा रहा है। जिससे कामगारों के सामने रोजी रोटी की समस्या पैदा हो गई है। कुछ कंपनी संचालक चोरी छिपे कामगारों को ट्रकों में भर कर ला रहे है। इससे बीबीएन में करोना महामारी पूरी तरह से फैल गई है।
उन्होंने कहा कि कुछ कंपनियों ने बिना लाईसेंस के ही ठेकेदार काम रहे है जबकि कुछ कंपनी में किसी अन्य लाईसेंस धारक ठेकेदार के नाम पर काम कोई और व्यक्ति कर रहा है। ऐसे में कामगारों को शोषण हो रहा है। ज्यादातर उद्योग ई.एस.आई .व पी.एफ .से सुविधा से कामगारों को वंचित कर रहे हैं व कामगारों को न्यूनतम मजदूरी नही मिल रही है। उन्होंने कहा कि मजदूरों का मासिक वेतन कम से कम 20 हजार रूपया होना चाहिए ताकि कामगार अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ अपना जीवन यापन भी आसानी से कर सकें। उन्होंने कहा कि 24 जुलाई को सरकार जगाओ सप्ताह शुरू किया जाएगा। जिसमें सरकार की ओर से लागू किये जा रहे मजदूर विरोधी कानूनों का विरोध किया जाएगा। शुक्रवार को इस संबंध में बद्दी में प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें आशा वर्कर, आंगनबाडी कार्यकर्ता तथा मिड डे मिल कर्मी भाग लेगें।
इस मौके पर कार्यालय सचिव राजू भारद्वाज ने एक हजार कपड़े के थेले कामगारों को बांटे। राजू भारद्वाज ने कहा कि पालिथीन का प्रयोग पूरी तरह से बंद होना चाहिए अगर कोई दुकानदार व रेहड़ी चलाने वाले इसका प्रयोग करते है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए संघ इसके लिए अभियान चलाएगी और पुलिस को सहयोग करेगी। इस मौके पर रणजीत सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष चणन सिंह, बाल किशन शर्मा, खेमराज, सुनिता देवी, ऊषा देवी, बेबी, अनीता, सुरेश, सुरिंद्र, संदीप, राजेश , रविंद्र वंदना, मोनू व धर्मेंद्र ने भाग लिया।
