घुमारवीं मंडल भाजपा युवा मोर्चा की बैठक आयोजित
( words)
घुमारवीं मंडल भाजपा युवा मोर्चा की बैठक युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें 24 जुलाई से 31 जुलाई तक युवा मोर्चा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर जिला युवा मोर्चा महामंत्री दिनेश ठाकुर, जिला कार्यकारिणी सदस्य पंकज नड्डा विशेष रुप से उपस्थित थे। पौधारोपण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विशाल रतवान, अजय कुमार, मदन वर्मा, सिद्धार्थ पटियाल, सुनील कुमार, सुभाष, सुशील, राकेश, ऋषभ ,विशाल व अभिषेक को प्रभारी नियुक्त किया गया।
