बिल्कुल स्वस्थ हैं पूर्व सांसद सुरेश चंदेल
पूर्व सांसद सुरेश चंदेल बिल्कुल स्वस्थ हैं। वीरवार की सुबह पीजीअई चंडीगढ़ में उनका आपरेशन किया गया। बुधवार को बिलासपुर में उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उन्हें पहले तो बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया उसके बाद बिलासपुर में डाकटरों ने उनकी गंभीर हालत देख कर उन्हें पीजीआइ चंडीगढ़ के लिए रेफर किया। उनके पुत्र पीयुष चंदेल ने बताया कि बुधवार को उन्हें पेट में गंभीर दर्द उठा जिसे पीजीआई में डाक्टरों ने इसे अपेंडिक्स बताया। उन्होंने बताया कि वीरवार को उनका आपरेशन सफलतापूर्वक हो गया। अब वह स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। अपने आप को योग और आयुर्वेद से फिट रखने वाले चंदेल का एकदम अस्वस्थ हो जाना समर्थकों को चिंता में डाल गया था। गौर रहे कि बीते लोकसभा चुनाव के दौरान सुरेश चंदेल ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली थी। इससे पहले वह भाजपा से लोकसभा सांसद भी बने व प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।
