गुरुकुल स्कूल की सभी अध्यापिकाओं ने ऑनलाइन माध्यम से मनाया तीज का त्यौहार
( words)
कहा जाता है कि इंसान हर परिस्थिति में अपनी जिजीविषा से उस पर विजय प्राप्त करता है। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार ने भी इसे सार्थक करते हुए, तीज के महत्वपूर्ण त्योहार को मनाने की परंपरा को कायम रखते हुए व सरकार के दिशा- निर्देशों का पालन करते हुए ऑनलाइन गूगल मीट के द्वारा तीज का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया। सभी अध्यापिकाओं ने अपने पारंपरिक परिधानों में खूब सज संवर कर इस त्यौहार को मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ फाउंडर प्रिंसिपल गुरप्रीत माथुर ने शिव पार्वती की कथा से किया। उसके उपरांत सभी अध्यापिकाओं ने गीत गाकर, नृत्य एवं भांगड़ा डालकर सुहागिनों के इस पर्व का खूब आनंद लिया।
