भाजपा युवा मोर्चा अर्की ने किया वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
भाजपा युवा मोर्चा अर्की मण्डल द्वारा दाड़लाघाट स्थित बाघल होटल के समीप जंगल में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर ने की। इस मौके पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने देवदार,चील, कचनार, आंवला, दाडू के करीब 100 पौधें रोपित किए।
युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि बरसात का मौसम पौधरोपण के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को हर वर्ष पौधरोपण करना चाहिए।पौधरोपण करने से हम आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वायु के साथ-साथ अच्छा वातावरण दे सकते है।
इस अवसर पर ज़िला के महामंत्री सनी ठाकुर, ज़िला सोशल मीडिया प्रभारी भूपेंद्र शर्मा, भाजपा अर्की युवा मोर्चा महामंत्री विजय शर्मा, हेम राज ठाकुर, उपाध्यक्ष राजेश पूरी, सचिव विकास कौशल, हरीश, चमन लाल चौहान, कार्यकारणी सदस्य हितेश कुमार, मंजीत ठाकुर, रजीनश, आईटी विभाग प्रेम कंवर सहित वन रक्षक अंजना मौजूद रहीं।
