सोलन के युवाओं ने नए स्वरूप में प्रस्तुत किया ओ सुमित्रा.......
अभी तक आपने पहाड़ी लोकगीत ओ सुमित्रा...को पारंपरिक वेशभूषा में देखा और सुना होगा, लेकिन अब यही गीत नए स्वरूप में देखने को मिलेगा। हाल ही में रिलीज हुए इस गाने को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। यात्रा म्यूजिक के बैनर तले बने इस नए म्यूजिकल टै्रक को तीन दोस्तों ने मिल कर तैयार किया है। प्रदेश की खूबसूरत वादियों में फिल्माए गए दृश्यों को देख कर आप मंत्रमुग्ध रह जाएंगे।
सोलन के तीन युवाओं में से प्रतीक शेठ दावेसर ने इस गीत को आवाज दी है और अनिकेत सूद से इसे संगीतबद्ध किया है। ध्रुव शर्मा इस गीत के निर्माता हैं। युवाओं का कहना है कि वह प्रदेश की लोक संस्कृति और पारंपरिक गीतों को सहेजने के पक्षधर हैं और यही कारण है कि उन्होंने इस गीत को नया टच देते हुए प्रदेश की रमणीक वादियों में इसे फिल्माया ताकि लोगों को हिमाचल की सुंदरता का भी एहसास हो। हाल ही में रिलीज हुए इस गीत को यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है।
