कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया करंगोड़ा का टैक्सी चालक होम क्वारंटाइन
( words)
घुमारवीं प्रशासन ने गांव करंगोड़ा निवासी एक चालक को होम क्वारंटाइन किया गया है। जानकारी के अनुसार इस चालक ने अपनी टैक्सी के माध्यम 17 जुलाई को बाहरी राज्य से आए हुए एक व्यक्ति को जिला हमीरपुर के एक गांव में छोड़ा था। उस व्यक्ति की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत उस व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री जानी गई। पॉजिटिव आए व्यक्ति ने बताया कि घुमारवीं से वह टैक्सी के माध्यम से अपने गांव पहुंचा था। इस रिपोर्ट के आधार पर घुमारवीं प्रशासन ने उक्त चालक को होम क्वारंटाइन कर दिया है। एसडीएम घुमारवीं शशि पाल शर्मा ने बताया कि इस व्यक्ति का सैंपल लेकर टेस्ट करवाया जाएगा।
