भाजयुमो कसौली ने किया पौधरोपण, डॉ. राजीव सहजल भी रहे उपस्थित
शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पौधा रोपण का कार्यक्रम नाहन - कुम्हारहट्टी मार्ग पर किया गया। पौधा रोपण कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सहजल उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा लगभग 150 पौधे लगाए गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा पौधा रोपण का कार्यक्रम 24 जुलाई से 31 जुलाई 2020 तक जारी रहेगा जिसमे भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा लगभग 1500-2000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा कसौली मंडल के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा , भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सोलन के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर व जिला महामंत्री भूपेंद्र ठाकुर (सन्नी), सोलन भारतीय जनता युवा मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कसौली क्षेत्र के प्रभारी दीपक शर्मा रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल का पौधा रोपण का कार्यक्रम भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल के अध्यक्ष वरुण शर्मा की अध्यक्षता में हुआ व भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल के महामंत्री रोहित ठाकुर उपस्थित रहे।
