एसीसी भारतीय मजदूर संघ ने किया नए मजदूर संगठन का गठन
एसीसी भारतीय मजदूर संघ के ठेकेदार मजदूरों ने बीएमएस की असन्तुष्ट व मजदूर विरोधी कार्यप्रणाली से रुष्ट होकर कार्यकारिणी आध्यक्ष शिव राम सांख्यान की अध्यक्षता में बरमाणा पंजीकृत संख्या 997 के तहत बरमाणा, लघट में आम सभा कर रविवार को एक नए मजदूर संगठन का गठन किया गया। इस सभा में एसीसी ठेकेदार बीएमएस के लगभग 95 प्रतिशत मजदूरों ने संघ से किनारा कर नए संगठन से जुड़े। नई यूनियन का नाम "दी गगल सीमेंट कांट्रेक्टर्स वर्कर्स यूनियन" रखा गया। एसीसी ठेकेदार मजदूरों की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर प्रतिलपियां भारत सरकार व श्रम मंत्रालय को भी भेज दी गई है। कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से शिवराम सांख्यान को अध्यक्ष के पद के लिए चुना गया। वहीँ पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवी राम ठाकुर, उपाध्यक्ष रत्न लाल, बलदेव सिंह, देवेंद्र कुमार, राजेन्द्र कुमार, और महासचिव बाबूराम सांख्यान, राजेन्द्र कुमार, कार्यालय सचिव नेकराम, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, सह कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, प्रेस सचिव बलदेव सिंह चंदेल, सलाहकार बाबूराम, संगठन मंत्री झूलन सिंह, सह संगठन मंत्री राम लाल को चुना गया।
प्रेस सचिव बलदेवसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकारिणी के गठन के बाद एसीसी सयंत्र निदेशक को एक कॉपी सौंप दी गई है जिसके साथ सलग्न कर मजदूरों की मांगों को लेकर एक मांग पत्र भी सौंपा गया है।
