पुलिस की एसआईयु टीम ने कर दिखाया कारनामा, बरामद की इतने किलो चरस
बिलासपुर पुलिस की एसआईयु टीम ने रविवार शाम को नशा तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए एक पिकअप जीप के चालक से भारी मात्रा में चरस बरामद की है। नशे का गोरख धंधा करने वाले व्यापारियों पर नकेल कसते हुए एसआईयु टीम को रविवार को गंभरपुल के पास यह बड़ी सफलता मिली। एसआईयु टीम प्रभारी सुरेन्द्र कुमार, आरक्षी बाबू राम व प्रदीप कुमार की इस टीम ने इस बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईयु टीम रविवार शाम को इस क्षेत्र पर गश्त पर थी। इस दौरान इस टीम ने गंभर पुल के पास भेडली नामक जगह पर नाका लगाया तथा हर आने जाने वाले वाहन की चेकिंग कर रहे थे इस दौरान एक छडोल की तरफ से पिकअप जीप नंबर एचपी 66 ए 1478 आई। एसआईयु टीम ने इस जीप को चेकिंग के लिए रोका और जब जीप की बॉडी चेक की तो देखा यह जीप पूरी तरह से खाली थी जिस पर एसआईयु टीम को इस पर शक हुआ और उन्होंने जीप चालक से खाली जाने का कारण पूछा तो जीप चालक घबरा गया और सही ज़वाब नही दे पाया जिस पर एसआईयु टीम को इस जीप चालक पर शक हुआ। जीप की तलाशी के दौरान एसआईयु टीम को चालक की सीट के पीछे रखे एक बैग पर पड़ी जब जीप चालक से इस बैग के बारे में पूछा गया तो वह घबरा गया और कोई जवाब नही दे पाया जिसके बाद एसआईयु टीम ने इस बैग को जब खोल कर चेक किया तो इसमें से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। जब एसआईयु टीम ने इस चरस का वजन किया तो यह 2 किलो 506 ग्राम निकली। एसआईयु टीम ने चरस व जीप को अपने कब्जे में लेकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी युवक की शिनाख्त राम लाल पुत्र सेस राम उम्र 43 वर्ष गाँव दसमेड डा सुचेहण तहसील सैंज जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एसआईयु की टीम ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गौर तलब है कि एसआईयु की यह टीम लगातार नशा तश्करो को पक्कड़ रही है और आज तक काफी लोगो को नशे के साथ गिरफ्तार कर चुकी है।
