भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
अंबुजा सीमेंट कर्मचारी संघ दाड़लाघाट की भारतीय मजदूर संघ के प्रधान सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एसडीएम अर्की विकास शुक्ला के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया की इस वैश्विक महामारी में 25 वर्षो से कार्य कर रहे अस्थाई कर्मचारियों को कंपनी द्वारा 26 दिन का वेतन दिया जा रहा है। यूनियन ने मांग रखी कि जो श्रमिक 8 से 10 साल से स्थाई रूप में कार्य कर रहे लोगो को तुरंत प्रभाव से पक्का किया जाए। कंपनी में कार्यरत 8 लैंड लूजर जिन्हें कार्य करते हुए 8 से 10 साल हो गए जिनका प्रोविडेंट फंड भी कटता था उन लोगो को लोक डाउन का वेतन भी नही दिया गया तथा कुछ ऐसे अस्थाई श्रमिक है जिन्हें 20 वर्षों से बोनस भी मिलता था लेकिन अब अंबुजा प्रबंधन ने उसे भी देने से इनकार कर दिया है। वही कंपनी में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड से प्रतिदिन 12 घंटे काम लिया जाता है उन्हें कोई भी ओवरटाइम आदि नहीं दिया जाता।
यूनियन ने कहा कि सीएमए सेटलमेंट के दूसरे चरण की वेतन बढ़ोतरी जो अप्रैल 2020 से मिलनी थी पैकिंग प्लांट में कार्य कर रहे श्रमिकों को वह भी अभी तक नहीं दी गई है। 1958 में वेज बोर्ड अवार्ड हुआ और 1983 में सीमेंट ऑब्लिट्रेशन अवार्ड मिला उसके बाद 1999 से आज तक वेज सेटेलमेंट ही मिल रहा है। सीमेंट कर्मचारी के लिए वेतन आयोग वेतन मंडल का भी गठन किया जाना चाहिए। भारतीय मजदूर संघ सीमेंट कर्मचारी संघ ने कहा कि समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए अन्यथा इन लंबित मांगों को मनवाने के लिए संघ किसी भी प्रकार के संघर्ष के लिए स्वतंत्र होगा जिनकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन और अंबुजा प्रबंधन की होगी। उन्होंने कहा कि वार्ता के माध्यम से समाधान नहीं निकल रहा है इसलिए इनके द्वारा यह ज्ञापन सौंपा गया है। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते अंबुजा प्रबंधन श्रमिकों/ कर्मचारियों को बहुत ही प्रताड़ित कर रही है जबकि उत्पादन क्षमता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं है परंतु फिर भी श्रमिकों की ओर प्रबंधन द्वारा कोई भी सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया जा रहा है। इस मौके पर ओमप्रकाश शर्मा, खेमराज शर्मा, रूपेश शर्मा, विनोद शर्मा, नरेश महाजन व अन्य लोग स उपस्थित रहे।
एसडीम अर्की विकास शुक्ला ने लोगो को आश्वासन दिया कि वह प्रबंधन से इस बारे बात करके कोई ना कोई समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।
