पुलिस विभाग में कार्यरत कोरोना वारियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
( words)
दाड़लाघाट पुलिस थाना के अंतर्गत डब्ल्यूएचओ द्वारा अनुशंसित अपराध जांच एजेंसी हिमाचल प्रदेश द्वारा पुलिस विभाग में कार्यरत कोरोना वारियर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस एजेंसी के चेयरमैन अजय प्रताप सिंह, सहायक राज्य निदेशक चंदन चौहान, राज्य प्रभारी देवराज कपिल तथा चीफ एस जोगटा द्वारा हस्ताक्षरित प्रशस्ति पत्र उन सभी कोरोना योद्धाओं को सम्मान स्वरूप दिया गया। इन कोरोना योद्धाओं के उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते हुए इस एजेंसी ने एसएचओ जीत सिंह,हैड कांस्टेबल खेम सिंह, हैड कांस्टेबल कमला वर्मा, बृजमोहन, नरेंद्र, राजेश पाल, कांस्टेबल हर्ष, पवन, राकेश, नरेंद्र, अरुण, मीरा, पवना, रूपलाल इत्यादि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
