हेमराज गौतम बने युवा ग्राम सुधार समिति देयोठी के प्रधान
ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के युवा ग्राम सुधार समिति देयोठी (कोटला नुम्हाल) की एक बैठक रविवार को प्रधान ग्राम सुधार समिति दयोठी लेखराम गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से हेमराज गौतम (छोटू) को प्रधान चुना गया। वही उप-प्रधान भरत गौतम (भानु), सचिव अमित शुक्ला, सह-सचिव उमेश गौतम, कोषाध्यक्ष मुनीष गौतम, सुनील शुक्ला को नियुक्त किया गया। जबकि मुख्य सलाहकार लेखराम गौतम, राकेश गौतम, मदन गौतम को नियुक्ति किया गया। बैठक में सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि सभा की एक बैठक प्रतिमाह द्वितीय रविवार को हुआ करेगी तथा प्रत्येक सदस्य 100 रुपये प्रतिमाह कोषाध्यक्ष के पास जमा करवाएगा जिससे कि समिति कोई भी कार्य करने के लिए स्वयं सक्षम होगी।
प्रधान नियुक्त किए जाने पर हेमराज गौतम ने कहा कि उन पर विश्वास जता कर जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वह सच्ची निष्ठा से पूरा करेगे। इस दौरान बैठक में विभिन्न योजनाओं व गांव की समस्याओं पर चर्चा हुई। इस अवसर पर युवा ग्राम सुधार समिति देयोठी (कोटला नुम्हाल) के सदस्यों ने भाग लिया।
