प्रदेश में पिछले अढ़ाई वर्षों से कर्मचारियों की मांगों पर नहीं हुई कोई चर्चा : इंद्र सिंह ठाकुर
बिलासपुर में सोमवार को राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ एवं हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की ओर से चलाए जा रहे सरकार जगाओ सप्ताह के तहत यहां पर जिला इकाई ने प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर की अगुवाई में उपायुक्त राजेश्वर गोयल के माध्यम से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले अढाई वर्षो ने न तो कर्मचारियों की मांगों पर कोई चर्चा हुई और न ही जेसीसी की बैठक नही हो पाई है जबकि छह माह के अंतराल पर सरकार के जेसीसी की बैठक होना अनिवार्य है। प्रदेश एवं केंद्र सरकार के कर्मचारी विरोधी रवैये के कारण पूरे देश में गत 24 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक पूरे देश मेें सरकार जगाओ सप्ताह मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारी देश के सामाजिक व आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं बल्कि कोविड जैसी वैश्विक महामारी के दौर में भी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश में पंजाब का इंतजार किए बिना वेतन आयोग की रिपोर्ट को लागू करना, पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने, अंधाधुंध निजीकरण की प्रथा को बंद करने, श्रमिक व कर्मचारी विरोधी नीतियों को वापिस लेने, रदद श्रम कानूनों के पुन बहाल करने व कर्मचारियों तथा श्रमिकों को वेतन विसंगतियों को दूर कर उन्हे पूरा वेतन मिले। इस अवसर पर महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ठाकुर, अतिरिक्त महासचिव विनोद भारद्धाज, जिला उप प्रधान रतन लाल ठाकुर, चमन शर्मा व अशोक कुमार सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
