नलवा गांव में भाजयुमो ने किया पौधरोपण
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा चलाए गए पौधा रोपण का कार्यक्रम नलवा गांव में किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 1700 से 1800 तक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। पौधा रोपण के इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा द्वारा 116 पौधे लगाए गए जिसमे आवला, जामुन, आम और भी कई तरह के पौधे लगाय गए।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री भीमा देवी व गड़खल ग्राम केंद्र प्रभारी रमेश अत्तरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा महामंत्री विक्रम ठाकुर द्वारा की गई भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्य्क्ष राहुल गुप्ता व अन्य कार्यकर्ता भी विशेष रूप उपस्थित रहे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा ही पौधा रोपण का दूसरा कार्यक्रम ग्राम पंचायत जाबल झमरोट गांव बनी में किया गया। पौधा रोपण के इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत जाबल झमरोट के उप प्रधान राजीव ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पौधा रोपण के कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 300 पौधे लगाए गए। पौधा रोपण का कार्यक्रम भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष संजीव परिहार की अध्यक्षता में हुआ।
