भाजपा अपने कार्यलयों को बनाने और सजाने में व्यस्त : हीरा पाल सिंह ठाकुर
आज राष्ट्र की हालत कोरोना माहमारी के कारण कंगाल होती जा रही है, दुसरीं ओर भाजपा अपने कार्यलयों को बनाने और सजाने में व्यस्त है। चुनावी वायदों की तरफ तो भाजपा का कोई ध्यान ही नही है कि किस कदर उन्होंने जनता को ठगा है। यह बात प्रदेश के पूर्व सचिव एवम राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के सयोंजक हिरापाल ने अपने व्यक्तव्य में कही।
उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों की संख्या 15 लाख के लगभग देश मे हो चुकी है परन्तु न प्रदेश में और न समूचे देश मे इस ओर ध्यान दिया जा रहा है। लोग बेरोजगारी के कारण भूखे मर रहे है और किसी को तो एक समय की रोटी भी नसीब नही हो रही है। जिस वक्त बीमारी का प्रकोप कम था उस वक़्त देश मे लॉक डाउन था और आज जब बीमारी का प्रसार हद से ज्यादा हो चुका है तो प्रदेशो की सारी सीमाएं खोल दी गई है। ऐसा करने से जहां मरीजो की संख्या बढ़ी है और देश ख़ुद लॉक डाउन की व्यवस्था मांग रहा है। राष्ट्र को आश्वासन देने वाले मोदी केवल मन की बात कह कर परिस्थिति को नियंत्रण करने में बुरी तरह से फेल है। आज स्थिति यह है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री लोगों को तो मास्क और सोशल डिस्टेंस रखने की बात कर रहे है और खुद नियमो का पालन नही कर रहे है जो कि एक हास्यपद बात है। अगर परिस्थितयां यही रही तो शायद ही लोगो को भविष्य में कोई राहत के क्षण आने की कोई संभावना है। सरकारी तन्त्र पर कोई नियंत्रण नही और वह लूट पाट करने में व्यस्त है। प्रशासन की ओर से जनता में कोई किसी प्रकार का जागरूकता अभियान नही चलाया जा रहा है और प्रशासन टांग पर टांग धरे बैठा है जिस पर सरकार का कोई नियंत्रण नही है। यही हाल रहा तो देश की हालत भाजपा राज में इतनी पिछड़ सकती है जिसे पटड़ी में लाने के लिए सालों लग जाएंगे।
