अम्बुजा आईटीआई की पहली स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट ने वर्ष 2020-2021 की पहली स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन ऑनलाइन आयोजित किया। बैठक में विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विभागों के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान आईटीआई की वार्षिक प्रोग्रेस को एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत कर, वर्ष 2020-21 की योजना को भी रेखांकित करके प्रस्तुत किया गया।बैठक में कोविड-19 के दौरान जो भी गतिविधियां या पाठ्यक्रम ऑनलाइन करवाया जा रहा है उसकी काफी सराहना सदस्यों द्वारा की गई।प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने सदस्यों के स्वागत व धन्यवाद प्रस्ताव के साथ समस्त सदस्यों का परिचय करवाया।
राजेश शर्मा ने बताया कि इस बैठक में क्षेत्र के बुद्धिजीवी लोगों ने भाग लिया व बहुमूल्य सुझाव भी दिए,ताकि इस क्षेत्र में हम इस आईटीआई को एक मॉडल आईटीआई बनाएं व पूरे प्रदेश के अंदर इसकी अपनी पहचान हो। बैठक के दौरान समिति ने यह भी सुझाव दिए कि वर्तमान समय में अपनी सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए कुछ नए व एडवांस कोर्स भी शुरू किए जाएं, जो कि बाजार की मांग के अनुरूप हो जिसमें की सोलर, कृषि, ड्राइवर, मकैनिक व प्लंबर इत्यादि हो।
इस मौके पर बैठक में जुड़े सदस्यों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य वार्ड दाड़लाघाट रामकृष्ण शर्मा, प्रवक्ता अर्थशास्त्र राजेंद्र वर्मा, पुलिस विभाग से कमला वर्मा, मनसाराम, रामलोक, ओमप्रकाश शर्मा, आईटीआई अर्की से अजय कुमार, सुरेंद्र भारती, संतराम कौंण्डल, विद्यासागर ठाकुर, प्रेमलता, रोजगार कार्यालय सोलन से श्याम, बिलासपुर रोजगार कार्यालय से भूपेश शर्मा, वित्तीय सलाहकार शेलेश वर्मा, पूर्व उपप्रधान ग्राम पंचायत दाड़लाघाट राजेश गुप्ता सहित सलाहकार समिति के सदस्यों ने भाग लिया।
