राजेंद्र गर्ग के कैबिनेट स्तर का मंत्री बनाने पर घुमारवीं क्षेत्र में ख़ुशी की लहर
घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र गर्ग को प्रदेश मंत्रिमंडल में कैबिनेट स्तर का मंत्री बनाने पर घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता व भारतीय जनता पार्टी घुमारवीं मंडल के तमाम कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतवान ने मंडल की तरफ से केंद्रीय नेतृत्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जगत प्रकाश नड्डा का, प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का, गर्ग को कैबिनेट में शामिल करने के लिए आभार व्यक्त किया है।
रतवान ने कहा इससे पूर्व घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से आज दिन तक कोई भी विधायक मंत्री नहीं बनाया गया या पूरे जिला बिलासपुर व घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख जनता के लिए प्रदेश सरकार की बहुत बड़ी सौगात है। इसके साथ ही मंडल भाजपा ने विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख जनता का भी आभार प्रकट किया है यह उसी जनता के वोटों का नतीजा है कि आज गर्ग जी व विधानसभा क्षेत्र इस मुकाम तक पहुंचा है। जैसे ही गर्ग के कैबिनेट मंत्री बनने की सूचना स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता को मिली शहर में जगह-जगह मिठाईयां बांटकर आतिशबाजी कर कर लोगों ने खुशी का इजहार किया तथा विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ता शिमला की ओर रवाना हुए जो इस ऐतिहासिक पल के वह बनने के लिए आतुर थे। इनमें प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री नवीन शर्मा, मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य युवा मंडल कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, मंडल महासचिव राजेश शर्मा, राजेश ठाकुर जिला भाजपा कोषाध्यक्ष एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष हेमराज संख्या, संयोजक वार्ड संयोजक व्यापार मंडल नरेश शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलेश कुमारी और पंचायत के पूर्व प्रधान देशराज शर्मा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश ठाकुर, देवेश चंदेल मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष, युवा मोर्चा महामंत्री विशाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता इसे ऐतिहासिक पल के गवाह बने।
रतवान ने कहा कि जब भी मंत्री बनने के पश्चात राजेंद्र गर्ग घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे तो उनका जिला व विधानसभा क्षेत्र में जगह जगह स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।
