राजेन्द्र गर्ग को कैबिनेट में स्थान मिलने पर भाजपाईयों ने बांटी मिठाइयां
भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर ने घुमारवीं के लोकप्रिय विधायक राजेन्द्र गर्ग को प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। विधायक के प्रेदश मंत्रिमंडल में जाने से बिलासपुर में विकास की गति और तेज होगी, और प्रेदश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में राजेन्द्र गर्ग बिलासपुर के विकास के लिए नए आयाम स्थापित करेंगे। जिला भाजपा ने राजेन्द्र गर्ग को मंत्री बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का बहुत बहुत धन्यवाद करते हैं।
जिला के सभी पदाधिकारियों, जिला के सभी मोर्चों ओर प्रकोष्ठों के अध्यक्ष उनकी कार्यकारिणी, चारों मण्डलों के अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी ने देश और प्रदेश के नेतृत्व का धन्यवाद किया है। बिलासपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता व एस.सी.वैल्फेयर बोर्ड के सदस्य दिनेश कुमार एवं नगर सुधार समिति बिलासपुर की तमाम कार्यकारिणी, पूर्व जिलाध्यक्ष सदस्य प्रौमिला चन्देल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा मंजीत कौर, ओ.बी.सी. के संजीव ढिल्लो, अमर नाथ, एस.सी. मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष धनीराम सौंखला एवं वरिष्ठ नेताओं तथा नगर सुधार समिति के प्रेस सचिव तनुज सोनी ने भी राजेन्द्र गर्ग को मंत्री पद मिलने पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
उन्होंने कहा है कि गर्ग मृदुल स्वभाव के व्यक्ति हैं तथा शुरू से ही समाजसेवी रहे हैं उनके मंत्री बनने पर बिलासपुर की प्रबुद्ध समाज सेवी संस्था नगर सुधार समिति ने लोगों में मिठाई बांटी तथा गर्ग के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। इस मौके पर राजेन्द्र, देवेन्द्र सिंह, बलदेव, मनोहर लाल, गगन सिंह व राजीव गौतम सहित संस्था के लोग मौजूद थे।
