पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने ग्राम पंचायत भोगपुर में किया पौधरोपण
शुक्रवार को नालागढ़ विधान सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भोगपुर में नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने अपने नालागढ़ मंडल के अध्यक्ष व सभी मोर्चों के साथ मिल पौधा रोपण किया और बीजेपी नालागढ़ के सभी मोर्चों के अध्यक्ष व उनकी टीम के सभी सदस्यों और पार्टी के सभी कर्मठ कार्य करता मौजूद रहे।
इस मौके पर के एल ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि हमें स्वच्छ वातावरण के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए जिसे कि हमें अधिक आक्सीजन मिलती है जो कि हमारी सेहत के लिए अधिक लाभ दायक होती है और हम सभी को अपने आस पास और सड़कों के साथ साथ खाली जगह पर अच्छे अच्छे छाया दार और फल दार पौधे लगाने चाहिए जिससे कि हमारे आस पास का वातावरण साफ और हवा दार रहे। ठाकुर ने कहा कि जो पौधे हम लगाते हैं उनकी हमे देख भाल भी करनी चाहिए और जंगलों को भी आग से हमे बचाना चाहिए ताकि जंगलों में जीव जंतुओं को भी किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो। आग लगने से जीव जंतु आग में जल जाते है और बचे हुए जीव जंतु जंगलों से भाग कर हमारे खेतों में आ जाते हैं और हमारी खेती को नस्ट कर देते है। अगर हमारे जंगलों का आग से बचाव किया जाएगा तो इससे हमे बहुत फायदा होगा सभी भाई बहन पेड़ पौधे लगाए और वातावरण को स्वच्छ रखें और अपने आस पास जंगलों को आग लगने से बचाए।
इस मौके पर नालागढ़ बीजेपी मण्डल के मंडल अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, महांमत्री परवीन सैनी, ऋषव शर्मा, यूवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित चंदेल, योगेश भरतिया, हरबंस पटियाल, प्रदेश महिला मोर्चा की सदस्य रविन्द्र संख्यान, पूर्व उपाध्यक्ष सरोज शर्मा, महिला मोर्चा की नालागढ़ मण्डल अध्यक्षा अर्चना काेंडिल्य, उपाध्यक्षा सुमति सिंगल, महामंत्री गीतांजली सचदेवा, मीना देवी, सीमा सैनी, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष दौलत राम पोली, ग्राम पंचायत भोगपुर के प्रधान विमल कुमार, प्रधान जोगिंदर जिंदू, बीडीसी सुरेन्द्र शिंडी, हरप्रीत सिंह सैनी, टेकचंद चंदेल देव राज चंदेल, जय प्रकाश, गुरनाम सिंह, सरदार हाकम सिंह, कृष्ण संगर राम नरेश गुप्ता, सदा राम, गोपाल कृष्ण जॉनी, संजीव टिंका, भाग सिंह चौधरी, सरदार इन्द्र सिंह, प्रेम चन्द, धर्म पाल पप्पू, सोहन लाल, हेत राम ठाकुर, शंकर सिंह, पिंकी, विकी सैनी, कलभूषण शर्मा, कमल चोधरी, तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
