क्या इस बार त्योहारों को भी निगल जाएगा कोरोना?
क्या इस बार त्योहारों को भी निगल जाएगा कोरोना, जिस तरह राखी के त्यौहार पर इसका असर दिख रहा है व कोरोना अपनी स्पीड पकड़ रहा है उससे तो ऐसा ही प्रतीत होता है कि इस बार सभी त्यौहार फीके ही रहेंगे। कुनिहार बाजार में पिछले एक हफ्ते से व्यापारियों ने एक से एक रंगबिरंगी राखियां सजा रखी है जिसमे 5 रुपये से लेकर 250 रुपये तक की राखियां उपलब्ध है। चन्दन, मोती, लाईट वाली, बच्चों के लिए टेडीबियर राखी सहित विभिन्न प्रकार की राखियां बाजार में मौजूद है लेकिन इस बार कोरोना के कारण लोग बाजारों का रुख कम ही कर रहे हैं। व्यापार में मन्दा होने से व्यापारियों में निराशा है। व्यापारी प्रवीण, धर्मसिंह, अंकुश, अनिल, देवराज, सुरेश, हेमसिंह, राजीव आदि का कहना है कि इस बार कोरोना के कारण काफी मंदी है। राखियां नहीं बिक रही है लोग बहुत कम बाजार आ रहे हैं। अगर अन्य त्योहारों तक यही हाल रहा तो हमे आर्थिक नुकसान के साथ परिवार का पालनपोषण करना मुश्किल हो जाएगा।
