राज्य स्तरीय पौधारोपण अभियान के समापन का आयोजन
सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब एवं लाडली फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय पौधारोपण अभियान के समापन का आयोजन ग्राम पंचायत नौणी में किया गया। पौधारोपण अभियान समापन समारोह की अध्यक्षता रेनबो स्टार क्लब के मुख्य सलाहकार एवं ग्राम पंचायत नौणी की प्रधान निर्मला राजपूत के द्वारा किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक प्रियंका राणा ने शिरकत की। रेनबो स्टार क्लब के संस्थापक एवं सर्वधर्म समभाव एकता का प्रेरणा स्रोत ईशान अख्तर ने बताया कि पिछले 10 दिनों से लगातार रेनबो स्टार क्लब एवं लाडली फाउंडेशन तथा सर्व धर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के तत्वाधान में पूरे प्रदेश में हजारों पौधे लगाए गए हैं।
रेनबो स्टार क्लब द्वारा पौधारोपण अभियान के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि नेहरू युवा केंद्र जिला युवा समन्वयक प्रियंका राणा ने ग्राम पंचायत नोनी के अंतर्गत लगभग 50 पौधे आमला, खजूर, आम, हरड़, अमरूद इत्यादि पौधे रोपे। युवाओं को संबोधित करते हुए नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक प्रियंका राणा ने बताया कि जब तक हर व्यक्ति के अंदर पेड़-पौधों का आदर नहीं होगा तब तक पर्यावरण प्रदूषित होता जाएगा और इंसान के लिए खतरे की घंटी तेज होती जाएगी। पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं।
इस मौके पर सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर पंडित सत्यदेव शर्मा ,प्रदेश सह संयोजक मोहम्मद यासिन मिर्जा, रेनबो स्टार क्लब के पदाधिकारी संजीव, रितिका ठाकुर, आरती ठाकुर नीतीश कुमार, अजय कौशल एवं लाडली फाउंडेशन जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रेखा बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि गौतम, शुभम, बीडीसी सदस्य दौलतराम, मन, सुनीता, गोपाल, श्याम कुमार इत्यादि युवा व पदाधिकारी मौजूद थे।
