आंधी-तूफान के बाद अब किसानों की फसल पर अज्ञात कीड़ों का केहर
एक तरफ देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है, दूसरी तरफ फसलों पर अज्ञात कीड़े ने हमला कर दिया है। सब उपमंडल दाड़लाघाट के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरयांज के गांव धराठ में किसान नंद लाल वर्मा ने बताया कि मक्की की बुआई की थी, जिसे किसी अज्ञात कीड़े द्वारा मक्की की फसल को काटकर जमीन पर गिरा दिया है।
नंद लाल वर्मा ने बताया कि पहले तो मक्का आंधी और बारिश ने बर्बाद किया और अब यह अज्ञात कीड़ा इसे चौपट कर रहा है। खेतों में मक्का का पौधा बड़ा हो रहा है, उसमें अज्ञात कीड़े ने अपना कब्जा जमा लिया है। इसको लेकर उन्होंने सम्बंधित विभाग, पंचायत प्रधान व भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर को अवगत करवा दिया है। उन्होंने आग्रह किया है कि इस बीमारी का समाधान करवाया जाए। उन्होंने कहा है कि महंगाई के समय मे इतना नुकसान उठाना मुश्किल होता है। उन्होंने संबंधित विभाग और प्रदेश सरकार से भी मांग की है कि मक्की की फसल को अज्ञात कीड़े से बचाने के लिए सकारात्मक कदम उठाएं जिससे अन्य किसानों को लाभ मिल सके।
जब इस बारे उप निदेशक सोलन राजेश कौशिक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि किसान सबसे पहले राख,खेत की मिट्टी व सुखा रेत सबसे ऊपरी पत्ते व छले में भरे। अगर बारिश ना हो तो इस पर पानी भर दे। या बीटी 2 ग्राम प्रति लीटर नीम आधारित कीटनाशकों में मेटाराइजियम 5 ग्राम प्रति लीटर का प्रयोग करे।
