जगदीश सिंह ने जन्मदिन के अवसर पर किया पौधरोपण
विकास खण्ड सोलन की पटाबरोरी पंचायत के पन्याली गाँव के निवासी जगदीश सिंह अध्यक्ष कोली समाज जिला सोलन ने शुक्रवार को अपने पैतृक गांव पन्याली के समीप शमशानघाट के आस पास अपने 74वे जन्मदिवस के अवसर पर पौधा रोपण किया। जिसमें अनार, आँवला, जामुन, गुरबेलिया तथा गेंदा के फूल के लगभग 100 पौधों का रोपण किया।
इस मौके पर पँचायत समिति सदस्य व पेंसर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघठन इकाई पटाबरोरी व हरिपुर के अध्यक्ष डीडी कश्यप, जगदेव गर्ग महासचिव , ख्याली राम , नेक राम कौंडल, प्रेम चन्द कश्यप, बेली राम कश्यप, परमानन्द गर्ग, मेहर सिंह, राम दिया चौहान तथा प्रेम सिंह आदि ने जगदीश सिंह को जन्मदिन की बधाई दी व पौधा रोपण में भाग लिया।
इस मौके पर डी डी कश्यप ने कहा कि पौधों का मनुष्य जीवन मे बहुत बड़ा योगदान रहता है हमे इनकी हिफाजत करनी चाहिए व अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए क्योकि इससे वातावरण शुद्ध रहता है व हमारी बहुत सी जरूरते पेड़ पौधों से पूरी होती है।
