जगह जगह से फटी पाइपों की वजह से व्यर्थ बह रहा पानी
सिंचाई एवं पेयजल योजना गंभर खड्ड पट्टा बरावरी में लगाई गई पाइपे जगह जगह से फटी पड़ी है जिसकी वजह से काफी पानी व्यर्थ में बह रहा है। यह मुद्दा पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन पट्टा बरावरी एवं हरिपुर इकाई द्वारा आयोजित बैठक में गरमाया रहा। जल शक्ति विभाग मंडल सोलन से इस बावत उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की गई।
आयोजित बैठक की अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष डी डी कश्यप ने की। मौजूद सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए जल शक्ति विभाग से मांग करते हुए कहा कि उक्त योजना के तहत खालवा घाट में एक बड़े पेयजल टेंक का निर्माण किया जाए। जँहा से घोउड़ी खालवा, घडियांन, खडकी, पन्याली टयुकरी बरावरी तथा घड़याच आदि गांव सिंचाई योजना से लाभान्वित हो सकेंगे।
बैठक में घोड़ी गांव से खालवा घाट एक किलो मीटर सम्पर्क सड़क को लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत लाये जाने की अपील की गई, इसके अतिरिक्त पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन कार्यालय के समीप शौचालय निर्माण किए जाने पर भी चर्चा की गई।
इस मौके पर डी डी कश्यप ने कहा कि सभी पेंशनर्स वर्ष 2020-21 का जीवन प्रमाण पत्र हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 1 सितम्बर से 30 सितम्बर 2020 तक दिए जा सकते हैं।
इससे पूर्व मौजूद सदस्यों ने पेंशनर्स संघ के सदस्य धर्मचन्द, जगदीश, ज्ञान कश्यप, सीताराम के आकस्मिक निधन होने पर दो मिनट का मौन रखा। बैठक में जगदेव गर्ग, जगदीश शर्मा, महमूद बेग, खेमचंद ठाकुर, प्रेमचन्द कश्यप, ख्याली राम, शीशराम कश्यप, नेकराम कोंडल, रामदीया चौहान आदि मौजूद रहे।
