गर्ग के मंत्री बनने से अब घुमारवीं व पूरे प्रदेश के लिए नए आयाम होंगें स्थापित : नवीन शर्मा
भाजपा के जिला महामंत्री नवीन शर्मा ने कहा कि घुमारवीं के विधायक राजेन्द्र गर्ग को मंत्री पद सौंप कर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने घुमारवीं के तकदीर बदल दी है। नवीन शर्मा ने कहा कि राजेन्द्र गर्ग ने जिस बढ़त से चूनाव में जीत हासिल की थी उसी तर्ज पर भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने घुमारवीं की जनता को तोहफा दिया है।
उन्होंने कहा कि गर्ग ने जब से विधायक का पद संभाला है तब से घुमारवीं में बिजली, पानी, सड़को, स्वस्थ्य व अन्य विकास कार्यो के लिए करोड़ो रुपये घुमारवीं के लिए उपलब्ध करवाए है और विकास कार्य चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा की घुमारवीं चुनाव क्षेत्र का कोई ऐसा गांव नही रहा है जहाँ विधायक ने कोई विकास कार्य न किया हो।
नवीन शर्मा ने कहा कि अब मंत्री बनने पर व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग दिए जाने पर घुमारवीं के साथ-साथ पूरे प्रदेश के लिए नए आयाम स्थापित होंगें। उन्होंने कहा कि घुमारवीं विधानसभा चुनाव क्षेत्र का नाम पूरे प्रदेश में एक आदर्श चुनाव क्षेत्र में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं को लोगो तक पहुँचाने में पूरा प्रयास करेंगे और सरकार के मार्गदर्शन को लेते हुए विकास में गति लाने में सहयोग करेंगे।
नवीन ने कहा कि यह पहला मौका है कि घुमारवीं चुनाव क्षेत्र को मंत्री पद मिला।
