स्वतंत्रता सेनानी रणजीत सिंह गुलेरिया का दिल का दौरा पड़ने से निधन
वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी रणजीत सिंह गुलेरिया पुत्र गोविंदराम निवासी अवढानी का 90 वर्ष की उम्र में गत रात्रि देहांत हो गया। गौरतलब है कि वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे तथा आईजीएमसी में दाखिल भी रहे। कुछ दिन पूर्व स्वास्थ्य लाभ के चलते उन्हें घर लाया गया था। शुक्रवार दिल का दौरा पड़ने पर परिजनों ने उन्हें घुमारवीं में एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
रणजीत सिंह गुलेरिया अपने पीछे धर्मपत्नी प्रेमी देवी, ब्रह्मी देवी, पुत्र रामेश्वर बलवीर महावीर ओंकार तथा पुत्रियां विशनि, सुरेंद्रा ओंकारी हैं।
गौरतलब है कि रंजीत सिंह गुलेरिया ने प्रजामंडल की गतिविधियों में भाग लिया था। तथा वह सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव के समीप सीर खड्ड के किनारे दकड़ी गाँव के समीप किया गया। सरकार व प्रशासन की ओर से एसडीएम घुमारवीं शशि पाल शर्मा ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर सहित गणमान्य व स्थानीय लोग उपस्थित थे।
किसान एवं जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष के रूप में घुमारवीं में ग्रामीण क्षेत्रों में टीसीपी एक्ट लागू किए जाने के विरोध के साथ ही किसानों की समस्याओं को लेकर लंबा संघर्ष किया। मौजूदा समय में वह हिमाचल प्रदेश किसान एवं जन संघर्ष समिति के संयोजक के रूप में कार्य कर रहे थे। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव के समीप राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके निधन पर स्थानीय विधायक एवं खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री राजेंद्र गर्ग पूर्व सीपीएस राजेश धर्मानी पूर्व विधायक कश्मीर सिंह ठाकुर, व्यापार मंडल के प्रधान हेमराज संख्यान नगर परिषद अध्यक्ष राकेश चोपड़ा उपाध्यक्ष रीता सहगल किसान जन संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल शर्मा, रत्तन सिह वर्मा, सीता राम शर्मा, मुख्य सलाहकार धनी राम वर्मा, कॊषाध्यक्ष रत्तन चन्देल ने शोक व्यक्त किया है ।
