भाजपा मंडल घुमारवीं ने राजेंद्र गर्ग को मंत्री बनाए जाने पर जताया उत्साह
भारतीय जनता पार्टी मंडल घुमारवीं की विशेष बैठक पार्टी अध्यक्ष सुरेश कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में स्थानीय विधायक राजेंद्र गर्ग को प्रदेश में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप का मंडल की तरफ से प्रस्ताव पारित कर धन्यवाद किया गया। यह जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतवा ने दी।
रतवान ने बताया कि गर्ग के मंत्री बनने के पश्चात पहली बार 2 अगस्त रविवार को अपने गृह जिला बिलासपुर में प्रवेश करेंगे इस दौरान मंडल की तरफ से उनके स्वागत के लिए कंदरौर से लेकर घुमारवीं तक जगह-जगह तोरण द्वार लगा कर मिठाईयां बांटी जाएंगी व स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। हर तोरण द्वार पर कार्यकर्ता कोरोना महामारी के दृष्टिगत थोड़ी-थोड़ी संख्या में एकत्रित होंगे और 2 गज की दूरी का पूरा पालन किया जाएगा। मंडल ने शनिवार को की बैठक में निर्णय लिया कि कोई भी कार्यकर्ता फूल मालाएं या बुक्के देने का उपयोग नही करेगा। सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के दृष्टिगत प्रत्येक मापदंड का पालन किया जाएगाl बैठक में जिला उपाध्यक्ष नवीन शर्मा मंडल, महासचिव राजेश शर्मा, राजेश ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता परिवेश शर्मा, पंकज चंदेल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नेक मोहम्मद, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलेश कुमारी, सचिव गायत्री इत्यादि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र को सजाने का दायित्व युवा मोर्चा को सौंपा गया।
रतवान ने बताया कि 2 अगस्त को मंत्री का प्रथम स्वागत 1.30 बजे कंदरौर के घुमानी चोक पर किया जाएगा। उसके उपरांत 2 बजे भगेड़ चौक पर, 2.15 बजे बल्लू में, 2.30 बजे दकडी चौक, 3 बजे गांधी चॉक में स्वागत किया जाएगा। उसके उपरान्त मंत्री स्थानीय विश्राम गृह में रुकेंगे।
