लाडली फाउंडेशन ने आकांक्षा आर गौतम को किया सम्मानित
कोरोना संकट के बीच रोजगार गंवा चुके प्रदेश के युवाओं के लिए मत्स्य पालन क्षेत्र में रोजगार की नई उम्मीदें दिखाने के लिए आकांक्षा और गौतम को जिला मुख्यालय में लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। लाडली फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा की अगुवाई में आकांक्षा और गौतम को स्मृति चिन्ह एवं फूल देकर सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि आकांक्षा और गौतम गुरु अंगद देव वेटरनरी और एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी लुधियाना में मत्स्य पालन विषय में अध्ययन कर रही है। इसी कड़ी में आकांक्षा ने पिछले 5 महीनों से मत्स्यपालकों व मछुआरों को पेश आ रही समस्याएं जानने के साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर गहन अध्ययन किया है। इस ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर आकांक्षा आर गौतम ने मत्स्य अधिकारियों व मत्स्य पालकों व मछुआरों के साथ किए गए संवाद के तहत सामने आए अनुभवों को लेकर एक प्रोजेक्ट बना रही है। जिससे राज्य एवं केंद्र सरकार के समक्ष रखेंगे।
आकांक्षा गौतम ने बताया कि प्रदेश सरकार मत्स्य विभाग की कल्याणकारी योजनाओं को मछली पालकों को सीधा दिलाने के लिए वह सेतू बनेगी। इस मौके पर लाडली फाउंडेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि गौतम, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रेखा बिष्ट, सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर पंडित सत्यदेव शर्मा प्रदेश संयोजक मोहम्मद, मोहम्मद यासीन मिर्जा एवं रेनबो क्लब के संस्थापक इशान अख्तर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
