पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने किया ट्रांसफार्म का उदघाटन
ग्राम पंचायत गोलजमाला के गांव नंगल में नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने ट्रांसफार्म का उदघाटन किया। लोगो की बहुत पुरानी इस समस्या का हल करने के लिए जनता ने के एल ठाकुर का जोर दार स्वागत किया। ठाकुर ने कहा कि इस पंचायत की अन्य समस्याओं को भी हल कर दिया गया है और बाकी बचे हुए कार्यों को भी जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के यजसवी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आशीर्वाद से नालागढ़ में चहुमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पानी, बिजली, की किल्लत को भी जल्द से जल्द हल किया जा रहा है।
इस मौके पर बीडीसी के चेयरमैन गुरबख्श चौधरी टेक चंद चंदेल जय प्रकाश, देव राज चंदेल, कैलाश राणा, सोहन सिंह, राजेन्द्र राणा, गुरदेव राणा, राज राणा, राकेश कुमार अनु, गुरदेव राणा, मलकीत सिंह, राम लोक राणा, हैप्पी, रिशव शर्मा, शुभाश राणा, भाग सिंह, रमेश चन्द , राजेश राणा, विंदर चौधरी, तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
