सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत, ट्रक चालक फरार
वाकनाघाट में एक दुखद घटना सामने आई है। स्कूटी व एक ट्रक कि टक्कर में एक व्यक्ति कि मौत हो गई है। मृतक का नाम गोविन्द पुत्र चमन लाल निवासी गाँव ढ़भोग, तहसील सुन्नी बताया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोविन्द अपनी स्कूटी से देर रात घर जा रहा था। उसी दौरान एक ट्रक वाकनाघाट की तरफ से तेज रफ्तार के साथ गलत दिशा मे आया जिसने उसे टक्कर मार दी। ट्रक स्कूटी को घसीटते हुए 30 मी० के करीब गलत दिशा मे कच्चे रस्ते में ले गया तभी ट्रक चालक उतर कर मौका पर फरार हो गया। यह हादसा ट्रक न० HP 13-2142 के चालक द्वारा ट्रक को तेज रफ्तारी व लापरवाही के चलाने के कारण हुआ है। इस हादसा में स्कुटी चालक गोविन्द कि शिमला में ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जिस सन्दर्भ में पुलिस थाना कण्डाघाट में मामला दर्ज किया गया है।
इस मामले कि पूरी पूछताज इस घटना का साक्षत्कार पाने वाले चेतराम निवासी गांव व डाकघर तथा त० नौहराधार जिला सिरमौर से ली गई। उसी ने इस पूरी घटना के बारे में पुलिस को बताया जिसके पश्चात पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।
