कल्यानाघाटी सड़क के हाल बेहाल, सरकार नहीं सुन रही जनता की गुहार
हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग में आने वाली बाड़ीधार चुड़ावली नलीनाल भ्याली कल्यानाघाटी सड़क को स्थानीय लोगों ने मरम्मत करने की गुहार लगाई है। स्थानीय लोगों में नंदलाल, जगदीश शर्मा, निका राम, लेखराम ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग मंडल अर्की के अंतर्गत आने वाली सड़क कार्य रोड संख्या 2010, 307, 912 बजट पास, सड़क व मांग संख्या 32 अनुसूचित जाति उप योजना के अंतर्गत है।
लोगों का कहना है कि 11 अगस्त 2019 को भारी भूस्खलन के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे पैदल चलने लायक रास्ता भी नही बचा है। लोगों को आपातकालीन स्थिति मे विशेष कर गाँव में महिलाओं को प्रसव के दौरान काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिन्हें आपातकालीन स्थिति में न तो पीठ पर उठाया जा सकता और न ही पैदल चलने का रास्ता है। लोगों ने इस बारे अधिशाषी अभियन्ता अर्की को बार-बार मौखिक रुप से आवेदन किया गया कि गाँव वासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बाडीधार चुड़ावली नलीनाल स्याली रोड़ की मुरम्मत्त करवाई जाए, परन्तु कोई कारवाई नहीं हुई।
लोगों ने अधिशाषी अभियन्ता अर्की से मांग कि गाँव वासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस रोड़ की तुरन्त मुरम्मत करवाये जिससे स्थानीय लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जब इस बारे अधिशाषी अभियन्ता अर्की रवि कपूर से बात करनी की कोशिश की गई तो उनको बार बार फोन करने पर उन्होंने फोन नही उठाया।
