कुनिहार में भारी उत्साह के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व
रक्षा बंधन पर बहनों ने भाईयो की कलाई पर राखी बांधकर लम्बी उम्र की दुआ मांगी तो वहीँ भाइयों ने भी अपनी बहन की रक्षा का वचन दिया। इस बार राखी के त्यौहार पर कोरोना का असर भी दिखा। नजदीक रहने वाली शादीशुदा बहने तो अपने भाईयों के घर राखी बांधने पहुंची लेकिन दूर ब्याही बहनों ने डाक द्वारा अपने भाइयों को राखी भेजी जिसे भाइयों ने अपनी कलाई पर बांधा।
कुनिहार क्षेत्र में भी राखी के त्यौहार पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखियां बांधी व भाइयों ने अपनी बहनों के लिए उपहार भेंट किए। दूर रही जिन बहनों ने अपने भाइयों को राखी डाक द्वारा भेजी उन्होंने फोन व वीडियो कॉल द्वारा अपने भाइयों के साथ बात कर एक दूसरे को राखी के बंधन की शुभकामनाएं दी व एक दूसरे का साथ व रक्षा का वचन दिया।
