डॉ. सहजल को स्वास्थ्य मंत्रालय दिए जाने पर अर्की भाजपा में भारी उत्साह
कैबिनेट मंत्री डॉ राजीव सहजल को स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद मंत्रालय मिलने पर अर्की उपमंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय संगठनों व लोगों ने खुशी जताई है। अर्की से कैबिनेट मंत्री डॉ राजीव सहजल को बधाई संदेश भेजे हैं। जानकारी के मुताबिक सोलन जिला के वरिष्ठ मंत्री डॉ राजीव सहजल को स्वास्थ्य मंत्रालय दिए जाने पर लोगों ने खुशी व्यक्त की है।
अर्की से भाजपा के प्रत्याशी रहे प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल ने भी कैबिनेट मंत्री डॉ राजीव सहजल को बधाई दी, जबकि अर्की भाजपा मंडल के अध्यक्ष डीके शर्मा तथा अन्य पदाधिकरियों व सदस्यों के साथ भाजपा के यूथ संगठनों व ग्रामीण बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं द्वारा भी बधाई संदेश भेजे गए हैं और इन कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।
जानकारी के मुताबिक सरयांज सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एनएल वर्मा ने भी डॉ राजीव सहजल को बधाई संदेश भेजा है।संगठन के अध्यक्ष ने बताया कि भविष्य में कैबिनेट मंत्री के सरयांज आने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरयांज पंचायत के भाजपा नेता जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष रमेश ठाकुर व भाजपा कार्यकर्ताओं में कैबिनेट मंत्री डॉ राजीव सहजल को स्वास्थ्य विभाग का कार्य भर सौंपे जाने पर खुशी जाहिर की है। लोगों ने बताया कि सोलन जिले के इस क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत ज्यादा लाभ होने की संभावनाएं बढ़ गई है। सरयांज में वर्षों से बिना चिकित्सक के चल रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नियमित चिकित्सक मिलने की संभावना को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। लोगों ने डॉक्टर राजीव सहजल को स्वास्थ्य मंत्रालय सौंपे जाने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का भी आभार जताया है।
